पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। जहां आज उनका निधन हो गया।वह लंबे समय से बीमार थी। सुषमा स्वराज को विपक्षी नेता, मुख्यमंत्री, सूचना-प्रसारण, संसदीय कार्य और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देखा है।

वह भाजपा की राजनीति में एक अपेक्षाकृत लिबरल और मिलनसार नेता थीं। अपने आलोचकों को वह शत्रु नहीं समझती थीं। सुषमा स्वराज वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष के नेता चुनी गई थी। वह पहले भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही। 14 जनवरी 1952 को जन्मी सुषमा स्वराज 67 वर्ष की थी। सुषमा स्वराज टि्वटर और फेसबुक पर काफी सक्रिय रहती थी तथा विदेश मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल काफी यादगार रहा।
इस बार सुषमा स्वराज मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुई थी, संभवत सुषमा स्वराज की बीमारी के कारण उन्हें कैबिनेट से दूर रखा गया था।
वह पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा की पूर्व मंत्री और भाजपा की हाजिर जवाब नेता थीं।
सुषमा स्वराज उन प्रखर वक्ताओं में से थीं, जिनकी वाणी के सभी कायल थे।उनका असामयिक निधन हम सबके लिए एक सदमे से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *