पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

 

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट कर किया गया। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हिंदू रीति रिवाज से हुए अंतिम संस्कार में अरुण जेटली के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई बीजेपी नेता भावुक नजर आए।

बीजेपी के अलावा बाकी दलों के नेताओं ने भी निगम बोध घाट पर जेटली को अंतिम विदाई दी। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

कपिल सिब्बल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भी जेटली को अंतिम विदाई दी।

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनको बीते 9 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। उस समय उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कुछ साल पहले ही उनकी बैरियाट्रिक सर्जरी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *