पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार अग्रिम जमानत के लिए बारासात अदालत पहुंचे थे। लेकिन अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वहीं  राजीव कुमार मंगलवार की सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो  के समक्ष हाजिर नहीं हुए। उन्हें सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होना था।