पूर्व पत्रकार आशुतोष ने भी छोड़ी आम आदमी पार्टी

पूर्व पत्रकार आशुतोष ने भी छोड़ी आम आदमी पार्टी

आशुतोष  ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा जल्द ही किए जाने की संभावना है। हालांकि आशुतोष ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कुछ महीने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन इसे अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। इसलिए अब वह सार्वजनिक तौर पर पार्टी छोड़ने की घोषणा करेंगे।  उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी छोड़ने की वजह नितांत निजी बताई है। आशुतोष के करीबी आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी पार्टी में जिस मकसद से वह आए थे, उससे उन्हें पार्टी में भटकाव महसूस हो रहा है। लिहाजा वह आप ही नहीं, राजनीति से भी संन्यास ले रहे हैं। आशुतोष के पत्रकारिता में दोबारा सक्रिय होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *