पुलवामा हमले पर पूर्व राज्यपाल कुरैशी का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर लगाया साजिश का आरोप
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला उनकी साजिश थी। कुरैशी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि आपने ही प्लान करके पुलवामा करवाया, ताकि मौका मिल सके। जनता सब समझती है।
