पश्चिम बंगाल:अज्ञात हमलावरों ने भाजपा सांसद के घर पर फेंके बम
अज्ञात हमलावरों ने बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंका और घर के बाहर गोलियां चलाईं। यह घटना कल रात को उत्तर 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत घटी। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है।
