पत्थरबाजों को सेना की  चेतावनी

पत्थरबाजों को सेना की  चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद चले एनकाउंटर को लेकर आज सुरक्षाबलों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने जानकारी दी कि सुरक्षाबलों ने 100 घंटे के अंदर पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान को मार गिराया. उन्होंने यहां से घाटी के पत्थरबाजों को भी चेतावनी दी उन्होंने जम्मू-कश्मीर की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को समझाएं और उन्हें सरेंडर करने को कहें. उन्होंने कहा कि सेना के पास सरेंडर पॉलिसी है, अब अगर जो भी सेना के खिलाफ बंदूक उठाएगा वो मारा जाएगा .प्रेस कॉन्फ्रेंस में CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इनमें चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल केजी ढिल्लन, श्रीनगर के आईजी एसपी पाणी, CRPF के आईजी जुल्फिकार हसन और GoC विक्टर फोर्स के मेजर जनरल मैथ्यू शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *