नीति आयोग की पहली बैठक आज, ममता और केसीआर नहीं होंगे शामिल

नीति आयोग की पहली बैठक आज, ममता और केसीआर नहीं होंगे शामिल

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आज नीति आयोग की पहली बैठक बुलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-राज्यपाल शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान से ही भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के संबंधों में खटास जारी है। इसी कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल नहीं होंगी। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को सात जून को पत्र भी लिखा था। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी बैठक में हिस्सा लेने से मना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *