नहीं रहे कांति भट्ट

वरिष्ठ गुजराती पत्रकार और लेखक कांति भट्ट का 88 वर्ष की आयु में मुंबई में 4 अगस्त को निधन हो गया। भावनगर, गुजरात में जन्मे भट्ट ने आर्थिक पत्रकार के रूप में अपनी पत्रकारीय पारी शुरू की। लगभग 45,000 लेख लिखने वाले भट्ट बाद में विभिन्न विषयों पर लिखने लगे। गुजरात के प्रतिष्ठत ‘चित्रलेखा’ ‘मुंबई समाचार’, ‘जनशक्ति’, ‘संदेश’, ‘युवा दर्शन’, ‘जनसत्ता’ आदि समाचार पत्रों के नियमित स्तंभकार रहे भट्ट अपनी खोजी खबरों के लिए भी खासे प्रसिद्ध रहे। उन्होंने अपनी पत्नी के शीला के साथ मिलकर गुजराती पत्रिका ‘अभियान’ की शुरूआत की थी। शीला भट्ट स्वयं वरिष्ठ पत्रकार है और ‘दि  इंडियन एक्सप्रेस’ की संपादक रह चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भट्ट के निधन का गरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भट्ट के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *