दिल्ली: डीटीसी बस में TikTok वीडियो बनने पर चालक निलंबित

दिल्ली: डीटीसी बस में TikTok वीडियो बनने पर चालक निलंबित

डीटीसी की लो फ्लोर बस में टिक टॉक वीडियो बनने पर चालक को निलंबित किया गया है। दरअसल, जनकपुरी इलाके में बस के अंदर और बाहर क टॉक वीडियों बनाने का मामला सामना आया है। जिसके बाद डीटीसी प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया पर नाचने वाले अलग-अलग पांच टिक टॉक वीडियों काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियों के अंदर एक युवती बस में तैनात मार्शल के सामने प्रसिद्ध एक हरियाणवी गाने पर नाचती नजर आ रही है। जिस वक्त यह टिक टॉक वीडियों बनाया गया है। उस समय वीडियो में बस के अंदर कोई यात्री नजर नहीं आ रहा है। बस पूरी तरह से खाली और एक जगह खड़ी है। टिक टॉक का यह वीडियो बस के बाहर भी बनाया गया है। जबकि एक वीडियो में चालक और संवाहक भी दिखाई दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *