दिल्ली के प्रगति मैदान में आज भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज

दिल्ली के प्रगति मैदान में आज भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज

राजधानी के प्रगति मैदान में आज से 38वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज होगा। मेले में इस बार 20 देशों के बेहतरीन उत्पाद देखने को मिलेंगे। साथ ही दर्शक भारत के अगल-अलग राज्यों के उत्पाद भी खरीद सकेंगे।इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ‘रूरल इंटरप्राइजेज एन इंडिया’ यानि ‘भारत में ग्रामीण उद्यम’ रखी गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण व्यापारों को बढ़ावा देना है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सीआर चौधरी व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *