तीन तलाक पर रोक लगाने की कोशिश सरकार, संसद में फिर लाया जाएगा विधेयक

तीन तलाक पर रोक लगाने की कोशिश सरकार, संसद में फिर लाया जाएगा विधेयक

मोदी सरकार पार्ट टू के एक्शन में आते ही एकबार फिर तीन तलाक पर रोक की कोशिशें तेज हो गई है। सरकार ने साफ किया है कि तीन पर रोक लगाने के लिए संसद में एकबार फिर से विधेयक लाया जाएगा। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी  का कहना है कि यह मुद्दा उसके चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा है इसलिए तीन तलाक पर पाबंदी का बिल लाया जाएगा। इस मुद्दे पर सरकार विधि आयोग की रिपोर्ट पर भी गौर करेगी। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि फौरी तीन तलाक की प्रथा पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार संसद में फिर से विधेयक लाएगी। पिछले महीने 16 वीं लोकसभा के भंग होने के साथ फौरी तीन तलाक पर पाबंदी लगाने वाले विवादित विधेयक की मियाद समाप्त हो गई क्योंकि यह संसद में पारित नहीं हुआ और राज्यसभा में लंबित रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *