जोधपुर में क्रैश हुआ एयरफोर्स का लड़ाकू विमान मिग 27
राजस्थान के जोधपुर के देवलिया गांव के पास रूटीन मिशन के दौरान लड़ाकू विमान बाहरी इलाके में एयरफोर्स का विमान मिग 27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर के मुताबिक एयरफोर्स का लड़ाकू विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। हादसे में पायलट सुरक्षित है।
