जैश सरगना मसूद ने ऑडियो जारी कर दी धमकी

जैश सरगना मसूद ने ऑडियो जारी कर दी धमकी

आतंकी सगंठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने बाबरी मस्जिद को लेकर 9 मिनट का ऑडियो जारी किया है. इस ऑडियो में अजहर धमका रहा है कि अगर भारत बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर बनाता है, तो दिल्ली से काबुल तक मुसलमान लड़के बदला लेने को तैयार हैं. उसने कहा कि हम लोग पूरी तरह से तबाही फैलाने करने के लिए तैयार हैं.

मसूद ने दावा किया कि काबुल और जलालाबाद में भारतीय संस्थानों को निशाना बनाया गया था. अजहर ने ऑडियो में कहा कि हमारी बाबरी मस्जिद को गिराकर वहां अस्थाई मंदिर बनाया गया है, वहां हिंदू लोग त्रिशूल के साथ इकट्ठे हो रहे हैं. मुसलमान लोगों को डराया जा रहा है, एक बार फिर हमें बाबरी मस्जिद बुला रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *