जश्न मना रहे BJP कार्यकर्ताओं की रैली में बम से हमला, TMC पर आरोप
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और बीजेपी में राजनीतिक हिंसा का दौर खत्म नहीं हुआ है। अब राज्य के हुगली में जीत का जश्न मना रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली में बम से हमला किया गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर इस हमले का आरोप लगाया है।
