जम्मू कश्मीर:बटामालू इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर एक जवान शहीद, तीन जवान जख्मी

जम्मू कश्मीर:बटामालू इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर एक जवान शहीद, तीन जवान जख्मी

श्रीनगर शहर के बीचों बीच सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुबह करीब चार बजे के आसपास शुरू हुई, इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के घेरे जाने की खबर है. वहीं दुखद खबर है कि मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है. उन्हें सेना 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस इलाके में मुठभेड़ चल रही है वो श्रीनगर के मशहूर लाल चौक से महज एक किलोमीटर दूर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *