चुनाव के दौरान रोड शो, बाइक रैली पर रोक लगाने को लेकर दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
चुनाव के दौरान रोड शो और बाइक रैली आदि पर रोक लगाने को लेकर दाखिल की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह द्वारा दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में दखल नहीं देना चाहते.
