चुनाव आयोग ने दिए भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के आदेश
चुनाव आयोग ने भोपाल में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पात्रा ने शनिवार को एमपी नगर में सड़क किनारे प्रेस कांफ्रेंस कर नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
