केसीआर ने बुलाई 25 लाख लोगों की विशाल रैली

केसीआर ने बुलाई 25 लाख लोगों की विशाल रैली

आज तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी टीआरएस ने आज एक बड़ी रैली का आयोजन किया है. रैली से पहले संभावना जताई जा रही है कि 6 महीने पहले ही तेलंगाना में विधानसभा भंग कर चुनाव का एलान हो सकता है. ऐसे में मुख्यमंत्री केसीआर के भाषण पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
रैली के लिए रंगारेड्डी जिले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के हर जिले से इस रैली में करीब 25 लाख लोग पहुंच सकते हैं. टीआरएस ने इस रैली को प्रगति निवेदन सभा का नाम दिया है. इस रैली की आयोजन 2000 एक की जमीन पर होगा. जनसभा से पहले आज दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक भी होनी है. रैली के आयोजन को देखते हुए कहा जा रहा है कि राज्य में इतने ज्यादा लोग आज तक इकट्टठे नहीं हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *