केरल में बाढ़ से करोडो रुपये के नुकसान का 

केरल में बाढ़ से करोडो रुपये के नुकसान का 

केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक राज्य को बाढ़ की वजह से 21 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। दक्षिणी राज्य में हर तरफ तबाही का मंजर है। बताया जा रहा है कि 96 हजार किलोमीटर की सड़के बर्बाद हो चुकी हैं।
राज्य सरकार ने केंद्र से तत्काल सहायता के रूप में लिए 2,000 करोड़ रुपये की मांग की है।’ इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लोगों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *