केरल में कर्नाटक जैसा नाटक

केरल में कर्नाटक जैसा नाटक

केरल के वरिष्ठ विधायक और राजग सहयोगी पीसी जॉर्ज ने रविवार को दावा किया कि राज्य से कांग्रेस के छह सांसद और तीन विधायक भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ संपर्क में हैं और वहां दल-बदल संभव है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने पूंजर क्षेत्र से विधायक के इस दावे को खारिज किया है और उन्हें बड़बोला बताते हुए कहा है कि वह सिर्फ मीडिया का ध्यान पाने के लिये ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।जॉर्ज की केरल जनपक्षम सेक्युलर पार्टी हाल ही में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बनी। उन्होंने ऐसे समय में यह दावा किया है जब कर्नाटक और गोवा में अपने विधायकों के दल-बदल से कांग्रेस को झटका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *