कांग्रेस पार्टी के साथ देश में कहीं भी गठबंधन नहीं करेगी BSP: मायावती

कांग्रेस पार्टी के साथ देश में कहीं भी गठबंधन नहीं करेगी BSP: मायावती

मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश में कहीं भी गठबंधन नहीं करेगी. लखनऊ में बीएसपी की अखिल भारतीय बैठक में मंगलवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा की गई. इस बैठक में एक बार फिर स्पष्ट किया गया कि बीएसपी किसी भी राज्य में कांग्रेस पार्टी के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *