कांग्रेस ने शशि  थरूर  को दी चेतवानी

कांग्रेस ने शशि थरूर को दी चेतवानी

शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने न केवल बयान से किनारा किया बल्कि थरूर को चेतावनी भी दी है। थरूर के बयान पर बीजेपी थरूर से ज्यादा कांग्रेस और राहुल गाँधी पर हमलावर हो गई थी। भाजपा के हमले के बाद खुद कांग्रेस ने उन्हें संयम बरतने की नसीहत दी है। कांग्रेस ने शशि थरूर को ऐसे बयान देने से बचने के लिए कहा है। कांग्रेस ने ये भी कहा है कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि देश कभी पाकिस्तान नहीं बन सकता। बता दें कि थरूर ने अपने एक बयान में कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा।
थरूर ने तिरुवनंतपुरम में ये विवादित बयान देते हुए कहा था कि भाजपा की जीत से देश पाकिस्तान बनने की राह पर अग्रसर होगा जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाएगा। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को थरूर के बयान की आलोचना की थी और माफी मांगने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *