कर्नाटक: जेडीएस विधायक को पार्टी छोड़ने के बदले 40 करोड़ रुपये के ऑफर का वीडियो वायरल
कर्नाटक में सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं की तरफ से भाजपा पर एचडी कुमारस्वामी की सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों के आरोप के बीच जेडीएस के एक विधायक का वीडियो वायरल हो गया है। बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो में जेडीएस विधायक के. महादेव पार्टी छोड़ने के बदले 40 करोड़ रुपये का ऑफर दिए जाने का दावा करते दिखाई दे रहे हैं।
