एपीएससी घोटालाः घूसखोरी के मामले में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

एपीएससी घोटालाः घूसखोरी के मामले में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

एपीएससी घोटालाः  भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
घूसखोरी के मामले में असम पुलिस ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के एक नेता तथा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

डिब्रूगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक गौतम बोरा ने बताया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की दरांग इकाई के उपाध्यक्ष सैलेन सरमा बरूआ , दुलियाजान की पुलिस उपाधीक्षक कबिता दास और व्यापारी सुरजीत चौधरी को कल रात गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ”हमने पुलिस उपाधीक्षक कबिता दास को कल रात गिरफ्तार किया । उसे गुवाहाटी ले जाया गया है और पूछताछ की जा रही है  उन्होंने बताया , ” दरांग और गुवाहाटी से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इनमें से एक सैलेन सरमा बरूआ है जो सत्तारूढ़ भाजपा की दरांग इकाई का उपाध्यक्ष है और दूसरा सुरजीत चौधरी व्यापारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *