उत्तर प्रदेश के बहराइच में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
बहराइच (उत्तर प्रदेश) से समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, ज़िले के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में ओवरब्रिज पर तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो भाइयों सहित तीन युवकों की मृत्यु हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
