इंडोनेशिया में सुनामी से 46 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया में सुनामी से 46 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

इंडानेशिया में आई सुनामी से 46 लोगों की मौत और लगभग 600 लोगों के घायल होने की खबर है। सुनामी का कारण ज्वालामुखी हो सकता है। देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता स्तुपो पुर्वो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दक्षिणी सुमात्रा और पश्चिमी जावा के पास समुद्र की ऊंची लहरें तटों को तोड़कर आगे बढ़ीं जिससे दर्जनों मकान नष्ट हो गए। सुनामी की वजह से 46 लोगों के मरने और लगभग 600 लोगों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *