आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई

आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 11 राज्यों के चुनिंदा जिलों में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लाल किले से भाषण में अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने की घोषणा की है। योजना सितंबर में पूरी तरह से लागू होने की संभावना है। योजना के प्रीमियम भुगतान केंद्र और राज्य सरकारें करेंगी। योजना में शामिल किए जाने वाले हर परिवार को इलाज के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। इसके तहत ग्रामीण इलाकों के 8.03 करोड़ और शहरी क्षेत्रों के 2.33 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *