आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका में बुर्का समेत चेहरा ढंकने वाली हर चीज पर प्रतिबंध
श्रीलंका ने एक बड़ा कदम उठाते हुए चेहरा ढंकने वाली हर चीज जैसे बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है। साथ ही उन्होंने सरकार के इस फैसले की जानकारी ट्विटर पर भी दी है।
