आज लखनऊ पहुंचेगा अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश, होगा विसर्जन

आज लखनऊ पहुंचेगा अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश, होगा विसर्जन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार को यूपी पहुंच रहा है. लखनऊ में इस अस्थि कलश यात्रा के दौरान सूबे के तमाम मंत्री गण शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अस्थि कलश दिल्ली से लेकर लखनऊ आएंगे.
इस दौरान राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश की यात्रा निकाली जाएगी.  जिन इलाकों या चौराहों से यह यात्रा निकाली जाएगी, वहां पूर्व पीएम के अस्थि कलश के स्वागत के लिए योगी सरकार के मंत्री पहले से खड़े रहेंगे और उनको श्रद्धांजलि देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *