अब व्हाट्सएप मेसेज अधिकतम पांच यूजर्स को ही फॉरवर्ड कर पायेगे
नई व्यवस्था में किसी भी मैसेज को कोई यूजर अधिकतम पांच चैट ग्रुप या यूजर्स को ही फॉरवर्ड कर पाएगा। व्हाट्सएप ने फर्जी खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए इस प्रकार का कदम उठया हैं सरकार ने बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप को दोबारा भेजे नोटिस में फर्जी खबरें रोकने के समुचित उपाय नहीं करने पर सख्त नाराजगी जताई थी। साथ ही उसके प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए इस मामले में जिम्मेदारी तय करने को कहा था।
