अखलाक मामले की जांच कर रहा था भाई इसलिए हुई हत्या :पुलिस इंस्पेक्टर की बहन
बुलंदशहर हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की बहन ने इस मामले में साजिश की आशंका जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि उनका भाई सुबोध अखलाक केस की जांच कर रहा था, इसलिए उसकी हत्या हुई है, ये पुलिस की एक साजिश है.
