ÓñƒÓñ┐ÓñíÓÑìÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ╣Óñ«Óñ▓ÓÑç Óñ¬Óñ░ Óñ£Óñ¥Óñ»Óñ░Óñ¥ ÓñÁÓñ©ÓÑÇÓñ« Óñ¿ÓÑç ÓñƒÓÑìÓñÁÓÑÇÓñƒ ÓñòÓñ░ ÓñªÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓññÓñ┐ÓñòÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥, Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑïÓñ▓

टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया, हुई ट्रोल

भारत के किसानों के लिए पाकिस्तान से आया टिड्डियों का दल एक बड़ी मुसीबत बन गया है। टिड्डियों के हमले ने अब तक कई हेक्टेयर फसल खराब कर दी है। इस बीच बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने भारत में टिड्डियों के दल को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद वह ट्रोल हो गईं।

जायरा वसीम अब फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं। जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर भारत में टिड्डियों के हमलों को चेतवनी और इंसान के कर्मों का फल बताया है। उन्होंने अपनी यह बात ट्विटर के जरिए कही है।

टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि टिड्डियों का कहर सहित अन्य जो भी हाल फिलहाल में आपदाएं देखने को मिली हैं वह सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है। अपने इस ट्वीट में जायरा ने कुछ आपदाओं का जिक्र भी किया है। वहीं इस ट्वीट के बात उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया, हुई ट्रोल

एक ट्रोलर ने ट्वीट करते हुए लिखा ट्वीट करना इस्लाम में हराम है…।

https://twitter.com/SamAkhandBharat/status/1265540693335957505?s=20

Somnath नाम के यूजर ने अभिनेत्री के लिए लिखा, “इस सांप ने कैसे जहर फैलाया और भाग गया इसके लिए क्लासिक उदाहरण हैं जायरा वसीम।” Sunil Fauji ने जायरा को ट्रोल करते हुए लिखा, “1000 चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली।”

जायरा वसीम के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए टिड्डी दल ने भारत के कई राज्यों की फसलों को खराब दिया है।

टिड्डियों के इस दल ने राजस्थान, पंजाब और मध्यप्रदेश में फसलों को तबाह कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के मुताबिक मरुस्थलीय टिड्डियों का झुंड इस साल देश की कृषि के लिए एक गंभीर खतरा है।

यह पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। इसके बाद केंद्र ने 16 राज्यों को चेतावनी जारी की है। हालाकि इसके प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं।