Óñ¬ÓññÓñ┐ Óñ¿ÓÑç Óñ«Óñ¥ÓñéÓñùÓÑç ÓñÂÓñ░Óñ¥Óñ¼ ÓñûÓñ░ÓÑÇÓñªÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ¬ÓññÓÑìÓñ¿ÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ¬ÓÑêÓñ©ÓÑç, ÓñªÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓññÓÑï ÓñòÓñ░ ÓñªÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥

कोरोना संदिग्ध की सूचना देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, सात गिरफ्तार

बिहार से कोरोना वायरस से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने है। दिल दहला देने वाली खबर सीतामढ़ी जिले की है। यहां एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दिया क्योंकि कोरोना वायरस के दो संदिग्ध के बारे में उसने प्रशासन को जानकारी दी थी।

मृतक जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मधौल गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक ने दो लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मेडिकल हेल्पलाइन नंबर पर दे दी थी जिसके वजह से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

इस घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हमें एक समाज के तौर पर एकजुट खड़े होने की जरूरत है। इस पर ही भारतीय समाज का भविष्य निर्भर करता है।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “बिहार में कोविड-19 के संदिग्धों की जानकारी देने वाले युवक की निर्मम हत्या की खबर बेहद दु:खद है। इस मुश्किल घड़ी में हमें एक समाज के तौर पर एकजुट खड़े होने की जरूरत है। इस पर ही भारतीय समाज का भविष्य निर्भर करता है। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें।”

क्या है पूरा मामला?

पिछले दिनों गांव के दो लोग महाराष्ट्र से लौटे थे। युवक ने इन दोनों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मेडिकल टीम को दी। युवक के सूचना पर मेडिकल टीम गांव आई। उसके बाद दोनों युवकों को जांच के लिए अपने साथ ले गई।

जांच में दोनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों अपने घर पहुंचे और अपने परिवार के बाकी लोगों के साथ मिलकर मेडिकल हेल्पलाइन टीम को सूचना देने वाले युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल युवक को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सात लोग गिरफ्तार

मृतक की पहचान बबलू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के बयान पर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया गया है।

मृतक के भाई गुड्डू के बयान पर पुलिस ने गांव के ठगा महतो, सुधीर कुमार, विकास महतो, मदन महतो, दीपक कुमार और मुन्ना महतो को अभियुक्त बनाया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुधीर महतो और मुन्ना महतो समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।