world

बढ़ता ही जा रहा है अमेरिका और ईरान के बीच तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है और इसका नतीजा ये हो रहा कि अमेरिका ईरान पर एक के बाद एक प्रतिबंध लगाता ही जा रहा है।

अब हाल ही में अमेरिका ने ईरान को एक और बड़ा झटका दिया है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन द्वारा अब ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इस पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि लॉन्च पैड धमाके के बाद अमेरिका ने ईरान के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने एजेंसी पर अंतरिक्ष कार्यक्रम के नाम पर बैलेस्टिक मिसाइल विकसित करने का आरोप भी लगाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरानी अंतरिक्ष एजेंसी पर अमेरिका ने पाबंदी लगाई है।

ईरान के इमाम खुमैनी अंतरिक्ष में गत गुरुवार को हुए विस्फोट के बाद अमेरिका द्वारा ईरान पर यह पाबन्दी लगाई गई है। ईरान ने हाल ही में स्वीकार किया था कि उनके इमाम खुमैनी अंतरिक्ष से छोड़े वाले रॉकेट में उड़ान भरने से पहले ही धमाका हो गया था। ईरान के एक अधिकारी द्वारा बताया गया कि लॉन्चिंग करते समय तकनीकी खराबी होने के कारण यह धमाका हुआ था। इस पर ट्रम्प द्वारा धमाके की एक तस्वीर भी शेयर की गई थी, जिसको लेकर सवाल उठ रहा था कि अमेरिका के पास यह तस्वीर कहाँ से आई ? हालाँकि ट्रम्प द्वारा इस पर कहा गया कि अमेरिका का ईरान के अंतरिक्ष मिशन को ख़राब करने से कोई लेना-देना नहीं है जो तस्वीर शेयर की गई थी ,वो पुरनी है।

ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बाद अगर कोई देश या कंपनी ईरान के अंतरिक्ष एजेंसी के साथ कोई व्यापार करती है तो उसे भी अमेरिका की पाबंदियों का सामना करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD