[gtranslate]
world

नेपाल के नक्शे कदम पर पाकिस्तान 

कुछ दिन  पहले नेपाल सरकार  ने भारतीय क्षेत्रों को अपने नक्शे में दर्शाया था। जिसको लेकर दोनों देशों में तनाव जारी है। अब एक ओर पड़ोसी देश पकिस्तान भी नेपाल के नक्शे क़दमों पर चल रहा है। पाक ने अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A हटाने के एक साल पूरे होने के एक दिन पहले फिर नापाक हरकत  करते हुए एक नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है। इस नए  मैप में उसने भारत के  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सियाचिन, लद्दाख समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर अपना  दावा किया  है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने  कहा कि वे इसे संयुक्त राष्ट्र में पेश करेंगे।

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद होने के बाद जिस तरह नेपाल सरकार ने बिना बातचीत के अपने देश का नक्शा जारी कर विवादित क्षेत्रों को अपना बता डाला, पाकिस्तान ने भी अब उससे सीखना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान यह कदम 5 अगस्त से पहले उठाया, जब जम्मू-कश्मीर से भारत सरकार के आर्टिकल 370 हटाए जाने को एक साल पूरा हो गया  है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह ऐलान करते हुए दावा किया है कि भारत ने यहां अवैध तरीके से निर्माण करा रखा है। यही नहीं, यह मानते हुए कि सर क्रीक में भारत के साथ उसका विवाद है, पाकिस्तान ने साफ कह दिया है कि उसने इस इलाके को अपने नक्शे में शामिल कर लिया है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पाकिस्तान पहले भी दावा ठोकता रहा है। खास बात यह है कि इस बार उसने गुजरात के जूनागढ़ को भी अपने हिस्से में शामिल कर लिया है। पाकिस्तान ने नए मैप में जहां भारतीय क्षेत्रों पर अपना दावा किया  है, वहीं जिन हिस्सों को लेकर चीन और भारत के बीच विवाद चल रहा है, उन्हें ‘अनडिफाइंड फ्रंटियर’ करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक अब पाकिस्तान यह नक्शा संयुक्त राष्ट्र के सामने पेश करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि भारत के साथ सीमा विवाद के बाद नेपाल ने भी ऐसा ही किया था। लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना बताते हुए नेपाल सरकार ने अपने देश का नया नक्शा जारी किया था । इसके बाद इस नक्शे को संसद में पारित करा लिया।  नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा कि देश का चीन के साथ कोई सीमा विवाद नहीं है, भारत के साथ है।और अब पाकिस्तान ने   उकसाने वाली  कार्रवाई करते हुए एक नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है। इस नक्शे में उसने संपूर्ण जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ गुजरात एक हिस्से को भी दिखाया है। भारत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान का यह बेतुका दावा है, जिसकी न तो कोई कानूनी वैधता है और न ही अंतरराष्ट्रीय मान्यता।

इस अवैध नक्शे में जम्मू और कश्मीर पर भारत के अधिकार को पाकिस्तान के पीएम इमरान ने गैर कानूनी बताते हुए विवादास्पद क्षेत्र कहा, जिसका अंतिम निर्णय यूएनएससी रेजलूशन के मुताबिक होना है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD