ÓñòÓÑüÓñø ÓñÂÓñ░ÓÑìÓññÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ ÓñçÓñ© Óñ«Óñ╣ÓÑÇÓñ¿ÓÑç Óñ©ÓÑç ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé Óñ╣ÓÑï Óñ©ÓñòÓññÓÑÇ ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑï

कुछ शर्तों के साथ इस महीने से शुरू हो सकती दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो कब चलेगी यह सवाल अब तक लोगों के जेहन में गूंज रहा है क्योंकि मेट्रो से ज्यादा सुविधानजक कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं है। दिल्ली मेट्रो को बंद पड़े चार माह से भी अधिक हो गया है। लोगों के जेहन में सवाल है कि बस और ट्रेन को शुरू कर दिया फिर मेट्रो को क्यों नहीं। यहां तक कि अब हवाई सफर भी शुरू किया जा चुका है तो दिल्ली मेट्रो रफ्तार क्यों नहीं भर सकती है?

कहा जा रहा है कि कुछ ही सप्ताह में दिल्ली मेट्रो रफ्तार भर सकती है। इसपर अगले एक या दो सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार मेट्रो संचालन के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यह जानकारी केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिली है। जी हाँ, अब जल्द ही मेट्रो की सेवाएं चालू हो सकती हैं। मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि मेट्रो संचालन को लेकर केंद्र सरकार अगले सप्ताह ही कोई न कोई फैसला लेगी कि मेट्रो चलाना सही रहेगा या फिर नहीं?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा कि मेट्रो संचालन की इजाजत मिल भी गई तो भी आम मुसाफिरो का उसमें यात्रा कर पाना मुमकिन नहीं होगा। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया है कि 50 फीसद क्षमता के साथ मेट्रो परिचालन को हरी झंडी दी जाने की बात की जा रही है।

पुरी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो संचालन को लेकर अगले दो सप्ताह के भीतर ही कोई फैसला लिया जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो संचालन को लेकर मानक परिचालन प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नियम कानून बहुत सख्त किए जाएंगे, जिससे कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई भी लड़ी जा सके और यात्रियों को भी सहूलियत दी जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि मेट्रो के संचालन को लेकर हम पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तकरीबन 5 महीने के बाद दिल्ली मेट्रो परिचालन 50 फीसद से ज्यादा सीटों पर यात्रियों के प्रवेश की अनुमति पर पाबंदी होगी। पहले चरण में मेट्रो में केवल सरकारी कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य अनिवार्य सेवाओं से जुड़े लोगों को ही सफर करने की अनुमति मिलेगी।

आपको बता दें कि दिल्ली में काबिज़ आम आदमी पार्टी के मुखिया सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो संचालन को लेकर कई बार हां कर चुके है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिल्ली सरकार राज्य में हर चीज खोलने के लिए तैयार है। इस कड़ी में दिल्ली मेट्रो केे संचालन की भी बात की गई है।

हो सकती हैं ये शर्तें

हर यात्री को अपने फ़ोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का भी सख्ती से पालन करना होगा। जिस यात्री में खासी और सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई देंगे उसे मेट्रो स्टेशन के भीतर प्रवेश ही नहीं मिलेगा।

जाहिर है कि अगर दिल्ली मेट्रो को चालू कर दिया जाता है तो सड़कों पर बढ़ा जाम और ट्रैफिक काफी हद तक कम किया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली में कम बसों के कारण लोगों को 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।