ऑस्ट्रेलिया में लगातार यौन शोषण की ख़बरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही देश के राजनेताओं पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर जनता आक्रोशित है और सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इस बीच अब देश की संसद के अंदर से सांसदों और कर्मचारियों के अश्लील वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं।
दरअसल, देश की संसद से सांसदों और कर्मचारियों के अश्लील और मास्टरबेट का वीडियो लीक हो गया है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की सरकार हिल गई है और देश में हंगामा मचा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी इस मामले को लेकर काफी शर्मिंदा हैं। उन्होंने इस कृत्य को बेहद शर्मनाक और और घृणास्पद करार दिया है। ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले एक राजनेता पर एक महिला से बलात्कार के आरोप लगाए गए थे। अब इस नए कांड के सामने आने के बाद सरकार ने तत्काल अपने एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है।
सेक्स सहमति के लिए बने ऐप
ऑस्ट्रेलिया में लीक हुए सेक्स वीडियो से देश में सियासी तूफान आ गया है। वीडियो को ग्रुप चैट पर साझा किया गया था। जिसे एक व्हिसल ब्लोअर ने लीक कर दिया है। मीडिया में इस वीडियो का खुलासा होने के बाद देश में काफी गुस्सा है और सरकार पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला सांसद के डेस्क के पास मास्टरबेट करते हुए दिखाई दे रहा है।
जिस व्यक्ति ने वीडियो को लीक किया है। उसकी पहचान टॉम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी और सांसद अक्सर सेक्स के लिए संसद के प्रार्थना कक्ष का उपयोग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार के सांसदों को खुश करने के लिए सेक्स वर्कर्स को संसद भवन के अंदर लाया जाता है। टॉम ने समझाया कि कर्मचारियों के बीच अक्सर अश्लील चित्रों का आदान-प्रदान होता है। यह इतना अधिक है कि अब यह लोग इसके आदि हो चुके हैं।
देश भर में आरोपियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शन में ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसद भी शामिल हैं। महिला मामलों की मंत्री मारिस पायने ने कहा कि सरकार को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। आम जनता की नाराजगी से बचने के लिए, सरकार ने पूरे मामले की उच्च-स्तरीय जांच करने की घोषणा की है।