[gtranslate]
world

एक और वेरिएंट ने लिया जन्म , हवा में तेजी से पसार रहा पांव

कोरोना की दूसरी लहर से दुनियाभर  में जंग  जारी है। इस संक्रमण की चपेट में आकर अब तक लाखों लोगों  की जान जा चुकी है जबकि करोड़ों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इससे बचाव के  लिए  वैक्सीनेशन भी जोरों पर है। बावजूद इसके  रोजाना लाखों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं हजारों लोगों की जान जा रही है। दरअसल ,कोरोना जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब जैसे ही कोरोना वायरस से राहत मिलनी  शुरू हुई  ही थी  कि इस कोरोना वायरस  ने  एक  और वेरिएंट  को जन्म दे दिया है। जो बहुत ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसका पहला केस वियतनाम में मिला है।वियतनाम में कोरोना के भारत और ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के संयुक्त रूप का पता चला है। चिंता की बात यह है कि यह अन्य वेरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लोंग ने यह जानकारी साझा की है।

यह भी पढें : अमेरिका के बाद ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने किया कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर खुलासा

इस वेरिएंट को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन और भारत में पाए गये कोरोना के स्ट्रेन की तुलना में यह अधिक तेजी से फैलने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लोंग के अनुसार वियतनाम में पाया स्ट्रेन भारत के स्ट्रेन के और म्यूटेशन के साथ ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन का संस्करण है जो ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के समान है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय वैश्विक जीनोम मानचित्र पर कोरोना वायरस के नए संस्करण की घोषणा करेगा। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों के बढ़ने के पीछे नए स्ट्रेन का होना है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लोंग ने कहा कि यह वेरिएं काफी तेजी से हवा में फैलता है और यह पहले की तुलना में अधिक घातक है। साथ ही यह काफी तेज गति से वातावरण में फैलता है।

 बता दें कि वियतनाम अभी कोरोना वायरस के नए कहर का सामना कर रहा है और इसके आधे से अधिक प्रदेशों में संक्रमण फैल गया है। अप्रैल के बाद पहली बार शनिवार 29 मई को एक दिन में 6 हजार 800 से अधिक नए केस सामने आए और 47 लोगों की मौतें हो हुई ।

You may also like

MERA DDDD DDD DD