[gtranslate]
world

कई देशों का ऋणी हुआ अमेरिका !

इन दिनों दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहे जाने वाला देश अमेरिका भी कर्ज की मार झेल रहा है। यही नहीं अमेरिका भारत का भी कर्जदार बन चुका है। भारत का 216 अरब डॉलर कर्ज है जो अमेरिका को चुकाना है। चीन और जापान का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर सबसे अधिक कर्ज बकाया है।

अमेरिका का कर्ज बढ़कर रिकॉर्ड 29 खरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। एक अमेरिकी सांसद ने देश पर बढ़ते इस कर्ज के बारे में चेतावनी है। अमेरिका पर वर्ष 2020 में 23.4 खरब डॉलर का कर्ज था जिसके अनुसार, अमेरिका के प्रत्येक नागरिक पर 72, 309 अमेरिकी डॉलर के कर्ज का बोझ है।

बढ़कर 29 खरब डॉलर हुआ अमेरिका पर कर्ज

देश पर बढ़ते कर्ज के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद एलेक्स मूनी की ओर से बतया गया कि अमेरिका का ऋण 29 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। यह तब है जब प्रत्येक नागरिक पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है। इस ऋण के बारे में बहुत गलत जानकारी है जैसे कि यह ऋण कहाँ खर्च किया गया है। हम चीन और जापान के सबसे अधिक ऋणी हैं। हम हमेशा चीन के साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा में हैं। उनका कर्ज हमारे ऊपर बहुत अधिक है। अमेरिका पर चीन और जापान का एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज है। ‘

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में सदस्यों को संबोधित करते हुए वर्जीनिया के रिपब्लिकन सीनेटर मूनी इस बात पर अमेरिका को चेताया है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मूनी द्वारा दो खरब डॉलर के राहत पैकेज का भी विरोध किया था। उनका कहना है कि हमारे द्वारा जिन देशों से कर्ज लिया है हमें उन्हें लौटाना होगा। ब्राजील का 258 अरब और भारत का 216 अरब डॉलर का कर्ज हमें लौटाना है। ये लिस्ट बड़ी लम्बी है। वर्ष 2000 में अमेरिका का कर्ज 5.5 खरब डॉलर के करीब था और लेकिन ओबामा प्रशासन के दौरान यह दोगुना हो गया।

देश का कर्ज बढ़कर दोगुना ओबामा के आठ साल के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान हुआ और हमे इसे और बढ़ा रहे हैं। कर्ज और जीडीपी का अनुपात संतुलित नहीं रहा है। सांसद ने देश के कर्ज संकट पर ध्यान देने की बात कही। मूनी ने कहा, ‘ऐसे में मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे भविष्य के बारे में विचार करें। सरकार के पास पैसा नहीं है। हमें डॉलर के बारे में बुद्धिमत्ता के साथ सोचना होगा।’ मूनी ने कहा कि स्थितियां नियंत्रण से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्तों में बढ़ रही खटास!

You may also like

MERA DDDD DDD DD