ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑìÓñÁ Óñ¼ÓÑêÓñéÓñò ÓñòÓñ¥ ÓñàÓñ¿ÓÑüÓñ«Óñ¥Óñ¿, Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑç ÓñªÓÑüÓñ¿Óñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÁÓñ┐ÓñªÓÑçÓñÂÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç Óñ¡ÓÑçÓñ£ÓÑç Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç ÓñºÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñÅÓñùÓÑÇ Óñ¡Óñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ¥ÓñÁÓñƒ

विश्व बैंक का अनुमान, पूरे दुनिया में विदेशों से भेजे जाने वाले धन में आएगी भारी गिरावट

भारत में विदेशों से आने वाला धन को लेकर विश्व बैंक ने एक आशंका जताई है। विश्व बैंक का मानना है कि कोरोना संकट के कारण इस साल भारत में विदेशों से आने वाला धन 23 प्रतिशत घटकर 64 अरब डॉलर रह जाने की आशंका है, जो पिछले साल 83 अरब डॉलर था।

विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपने एक रिपोर्ट में कहा, ”भारत में धन प्रेषण 2020 के दौरान लगभग 23 प्रतिशत घटकर 64 अरब अमेरिकी डॉलर रह जाने का अनुमान है, जबकि 2019 के दौरान यह 83 अरब डॉलर था। यह रिपोर्ट प्रवास और धन प्रेषण पर कोविड-19 के प्रभाव के संबंध में है।”

20 फीसद कमी आने का अनुमान

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण साल 2020 में पूरी दुनिया में धन प्रेषण में 20 फीसद की कमी आने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट हाल के इतिहास में सबसे अधिक है और मोटे तौर पर प्रवासी श्रमिकों के वेतन और रोजगार में कमी के कारण ऐसा होगा। डेविड मलपास जो विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष हैं; ने कहा, “धन प्रेषण विकासशील देशों की आय का एक प्रमुख साधन है, जबकि कोविड-19 के कारण जारी आर्थिक मंदी के चलते प्रवासी मजदूरों की घर पैसे भेजने की क्षमता पर भारी असर पड़ा है।”

विश्व बैंक का अनुमान

डेविड मलपास ने कहा, “धन भेजने से उन परिवारों को भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। ऐसे में विश्व बैंक समूह धन प्रेषण चैनलों को खुला रखने और इससे संबंधित बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम कर रहा है।” विश्व बैंक का अनुमान है कि पाकिस्तान में धन प्रेषण में लगभग 23 फीसद की गिरावट आएगी। जबकि बांग्लादेश में 22 फीसद की कमा, नेपाल में 14 फीसद और श्रीलंका में 19 फीसद कमी आने की संभावना है।

पूरे दुनिया पर असर

विश्व बैंक समूह का कहना है कि हर जगह प्रेषण प्रवाह गिरने की आशंका है। यूरोप और मध्य एशिया में 27.5 फीसद, विशेष रूप से उप-सहारा अफ्रीका में 23.1 फीसद, दक्षिण एशिया में 22.1 फीसद, मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में 19.6 फीसद, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई इलाकों में 19.3फीसद और पूर्वी एशिया और प्रशांत में 13 की कमी आने का अनुमान है।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 27 लाख पार कर 27 लाख 18 हजार के करीब हो गया है। हालांकि, 7 लाख 45 हजार से अधिक ठीक भी हुए हैं। दूसरी तरफ कोरोना से अब तक लगभग 1 लाख 95 हजार लोगों की जानें जा चुकी हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 51 हजार के करीब पहुंच गई है और 9 लाख से ज्यादा लोग यहां संक्रमित हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1258 मौतें हुई हैं।

जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना से मौतों में कमी दिखी, यहां पिछले 24 घंटे में 1258 लोगों की मौत हुई है। ये अमेरिका में लगभग तीन हफ्तों से रोज होने वाली मौतों में सबसे कम है। अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 51,017 हो गया है।