ÓñåÓñ£ ÓñÁÓÑêÓñ▓ÓÑçÓñéÓñƒÓñ¥ÓñçÓñ¿ ÓñíÓÑç Óñ»Óñ¥Óñ¿ÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ»Óñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç ÓñçÓñ£Óñ╣Óñ¥Óñ░ ÓñòÓñ¥ ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ╣ÓÑêÓÑñ ÓñçÓñ© ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ£Óñ╣Óñ¥Óñé ÓñÅÓñò ÓññÓñ░Óñ½ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ«ÓÑÇ-Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ«Óñ┐ÓñòÓñ¥ ÓñÅÓñò ÓñªÓÑéÓñ©Óñ░ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ£ÓÑÇÓñ¿ÓÑç-Óñ«Óñ░Óñ¿ÓÑç Óñ£ÓÑêÓñ©ÓÑç ÓñÁÓñ¥ÓñªÓÑç ÓñòÓñ░ Óñ░Óñ╣ÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñéÓÑñ

वैलेंटाइन डे पर पत्नी ने पति को पकड़ा रंगे हाथ, पहुंची पुलिस स्टेशन

आज वैलेंटाइन डे यानी प्यार के इजहार का दिन है। इस दिन जहां एक तरफ प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ जीने-मरने जैसे वादे कर रहे हैं। वहीं इस दिन राजधानी पटना में बेली रोड पर बीच सड़क पर हंगामा हो गया जहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जाते रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति को पकड़कर खूब तमाशा किया। पति-पत्नी के बीच सड़क पर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ी कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सड़क पर इतना हंगामा होता देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को अलग किया और मामला को शांत किया।

पुलिस के सामने ही पत्नी ने पति पर पुलिस आरोप लगाए। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि तीन साल पहले दोनों की परिवार वालों की खुशी से शादी हुई थी। महिला ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, लेकिन शादी के बाद पति पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि वह सब कुछ भुला बैठा।

वैलेंटाइन वाले दिन पति अपने बच्चों और पत्नी को छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार का इजहार करने ईको पार्क जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस के बताने पर पत्नी महिला पुलिस स्टेशन पहुंच गई जिसके बाद उसके पति की तो बोलती ही बंद हो गई। साथ ही उसकी प्रेमिका भी पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दे पाई।

फिलहाल, पुलिस तीनों से पूछताछ में लगी हुई है। महिला पुलिस स्टेशन की ओर से कहा गया है कि पत्नी की लिखित शिकायत पर ही मामले की जांच की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच पहले काउन्सलिंग कराई जाएगी। अगर दोनों आपस में सुलह कर लेते हैं तो ठीक वरना फिर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह का एक मामला हरियाणा के यमुना नगर से सामने आया है जहां वैलेंटाइन डे से कुछ घंटे पहले ही महिलाओं ने एक युवक के सिर से आशिक़ी का भूत उतार दिया। मामला 11 गुरुवार रात का है। एक युवक ने यमुनानगर के सेक्टर 18 के पास सैर कर रही महिलाओं को अश्लील इशारे किए। महिलाओं ने इस पर तुरंत एक्शन लिया और मजनू को पकड़कर उसकी खूब पिटाई की। महिलाओं को जो मिला उसी से उसे दे मारा।

इस दौरान पिट रहे युवक ने महिलाओं से माफी मांगी और मिन्नतें करने लगा कि उसे छोड़ दें। लेकिन आक्रोशित महिलाओं ने उसकी एक न सुनी। युवक को पिटते देख लोग इकठ्ठा हो गए और तमाशा देखने के साथ-साथ इसका वीडियो भी बनाने लगे। हालांकि, कुछ देर बाद मिन्नते कर युवक को छोड़ दिया गया। लेकिन उसे एक सबक भी सीखा दिया गया कि अगर राह चलती लड़कियों को छेड़ा तो अंजाम भी ऐसा ही होगा।