Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ«ÓÑÇ Óñ©Óñ┐ÓññÓñ¥Óñ░ÓÑç Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓ Óñ«ÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ ÓñòÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé Óñ¼ÓñªÓñ▓ Óñ░Óñ╣ÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑÇ DP

फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर क्यों बदल रहे हैं अपनी DP

कोरोना वायरस से हर कोई डरा हुआ है। लॉक डाउन होने के बावजूद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसमें सबसे अधिक किसी का योगदान है तो डॉक्टर, नर्स, और सफाईकर्मियों और पुलिस के जवान हैं। ये सभी 24 घंटे ड्यूटी करते हैं।

डॉक्टर, नर्स को हॉस्पिटल में जमीन पर सोते देखा गया। पुलिस को रोड पर खाते देखा गया। ये सभी अपने जान की बिना परवाह किए अपने कर्तव्य पर डटे दिखे।

महाराष्ट्र पुलिस की बात करें तो अब तक वहां 500 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कइयों के ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। फिर भी ये डरे नहीं।

इन सबके योगदान को सलाम करते इनका हौसला अफजाई करते हुए शाहरुख, सलमान, अक्षय, कटरीना, टाइगर श्रॉफ, करन जौहर,रितेश देशमुख जैसे कई फिल्मी सितारों ने अपनी DP बदल ली है।

इन फिल्मी सितारों ने मुंबई पुलिस के ‘लोगो’ को अपनी डीपी बनाते हुए पुलिस के हिम्मत और जज्बे को सराहा है। साथ ही लोगों से उन्हें दिल से सैल्यूट करने की अपील भी की।

https://twitter.com/karanjohar/status/1259339290078638081?s=20

जानकारी के मुताबिक, मुंबई राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कोरोना के खिलाफ फ्रंटलाइन में खड़े पुलिस के जवानों को सम्मानित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया था। साथ ही लोगों से इसमें शामिल होने के लिए आग्रह भी की थी।

ऐसे कई बॉलीवुड के सितारों ने पुलिस के सम्मान में अपनी-अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलनी शुरू कर दी। ताकि उनका हौसला न गिरे कभी जिन्होंने अपने घर को त्याग कर देश की सेवा में अपने आप को सौप दी।