ÓñòÓñ¥Óñ¿Óñ¬ÓÑüÓñ░ Óñ©ÓÑüÓñƒÓñåÓñëÓñƒ ÓñòÓñ¥ Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ» ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬ÓÑÇ ÓñÁÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ© ÓñªÓÑüÓñ¼ÓÑç Óñ«ÓñºÓÑìÓñ» Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓÑç ÓñëÓñ£ÓÑìÓñ£ÓÑêÓñ¿ Óñ©ÓÑç ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ½ÓÑìÓññÓñ¥Óñ░

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आया था। उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना और उसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुबे की तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, “विकास दुबे अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं। मंदिर के अंदर या बाहर, कहां से गिरफ्तारी हुई, इसके बारे में कहना ठीक नहीं। विकास क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर रहा था। वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मध्यप्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा था।”

बताया जा रहा है कि वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर करना चाहता था, पर पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी गई। एक तस्वीर में विकास दुबे मंदिर में सोफे पर बैठा दिख रहा है। पुलिसवाले विकास को पकड़ कर ले गए। कहा जा रहा है कि महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने ही पुलिस को जानकारी दी थी। करीब 10 राज्यों की पुलिस विकास की तलाश में लगी थी।