ÓñÁÓñ┐ÓñòÓÑìÓñòÓÑÇ ÓñòÓÑîÓñÂÓñ▓ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ»ÓñÂÓñ░Óñ¥Óñ£ ÓñòÓÑÇ Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ« Óñ©Óñ¥ÓñçÓñ¿, ÓñïÓñÀÓñ┐ÓñòÓÑçÓñ Óñ«ÓÑüÓñûÓñ░ÓÑìÓñ£ÓÑÇ Óñ£ÓÑïÓñ¿Óñ░ Óñ£ÓÑêÓñ©ÓÑÇ Óñ╣ÓÑïÓñùÓÑÇ ÓñòÓÑëÓñ«ÓÑçÓñíÓÑÇ

विक्की कौशल ने किया यशराज की फिल्म साइन, ऋषिकेश मुखर्जी जोनर जैसी होगी कॉमेडी

यशराज फिल्म्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़े प्रोड्क्शन हाउस में आता है। इसी बैनर के तले शाहरुख, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे एक्टर ने हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। मुंबई में एक्टर बनने जा रहे हर स्ट्रगल एक्टर की इच्छा होती है कि वह यशराज फिल्म्स में काम करें।

विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘उरी’ के बाद काफी ज्यादा हिट हुए हैं। उरी से पहले विक्की ने सेकंड लीड एक्टर के रुप में काम किया था, चाहे वह संजू हो, राजी हो या अनुराग कश्यप डायरेक्ट रमन राघव हो। अब यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म के लिए विक्की कौशल को साइन किया हैं। इस बात की जानकारी विक्की के नजदीकी लोगों ने दी हैं।

करीबियों ने बताया कि फिल्म सिचुएशनल कॉमेडी होगी, लेकिन डबल धमाल और गोलमाल से बिल्कुल अलग जॉनर की होगी। लॉकडाउन अवधि के दौरान विक्की से यशराज फिल्म्स की बात चल रही थी। कहा जा रहा है कि फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों जैसी होगी।

इससे पहले विक्की ने सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म्स नहीं की, यह विक्की के करियर की पहली कॉमेडी फिल्म होगी। बताया जा रहा है विक्की की कॉमिक टाइमिंग में पहले से ज्यादा निखार आया हैं, तभी प्रोडक्शन हाउस उन पर मेहरबान हुआ हैं।

इसके अलावा यशराज प्रोड्क्शन हाउस से ‘शमशेरा’ जो वॉर स्टाइल की हैं, अक्षय कुमार की पृथ्वीराज चौहान इतिहासिक युद्ध पर आधारित हैं। विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल फिल्मों में स्टंट डिजाइनिंग का काम करते हैं।

श्याम कौशल ने यशराज फिल्म्स के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें ‘काबुल एक्सप्रेस’, ‘जब तक हैं जान’, ‘गुंडे’, ‘धूम-3’, ‘इश्कजादे’, इत्यादि। हालांकि फिल्म के नाम या डायरेक्टर को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं आई हैं। डायरेक्टर की बात करें तो प्रोडक्शन हाउस में शरत कटारिया, विजय कृष्ण आचार्य इनमें से कोई एक हो सकता हैं।