ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░Óñ¥ÓñûÓñéÓñí: Óñ¬ÓÑîÓÑ£ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñíÓÑïÓñ░ ÓñƒÓÑé ÓñíÓÑïÓñ░ ÓñåÓñÁÓñÂÓÑìÓñ»Óñò ÓñÁÓñ©ÓÑìÓññÓÑü Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓñ¥ÓñÅÓñéÓñùÓÑç Óñ©ÓÑìÓñÁÓñ»Óñé Óñ©ÓÑçÓñÁÓñò

उत्तराखंड: पौड़ी में डोर टू डोर आवश्यक वस्तु पहुंचाएंगे स्वयंसेवक

लॉकडाउन में लोगों तक आवश्यक वस्तुएं घर तक ही पहुंचाने के लिए पौड़ी में स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। इसके लिए नगर पालिका पौड़ी ने ऐसे स्वयंसेवकों की एक सूची भी बना ली है। स्वयंसेवक आम लोगों को जरूरत के मुताबिक, आवश्यक वस्तुओं को उनके घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

डीएम पौड़ी धीराज सिंह गब्र्याल ने कहा कि जिले के कम से कम शहरी क्षेत्रों में इस काम को शुरू करने के लिए लगभग तैयारियां हो गई है। नगर पालिका के साथ ही व्यापार सभा की भी इसमें मदद ली जाएगी।

लॉकडाउन में खासकर शहरी क्षेत्रों में यह देखा जा रहा है कि लोगों की भीड़ रसद आदि के लिए लगनी शुरू हो जा रही है। ऐसे में सोशल दायर नहीं रह पा रहा है लोगों को लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए सुबह 7 से 10 बजे तक समय दिया जा रहा है और इसी समय काफी भीड़ हो रही है।

इस भीड़ को भी कम करने के लिए स्वयंसेवकों के माध्यम से घरों तक ही आवश्यक वस्तुएं पहुंच जाए तो इस समस्या से आसानी से निजात पाई जा सकती है। प्रशासन की इस रूप रेखा पर नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने एक सूची भी स्वयं सेवकों की बना दी है।

पालिका के सभी 11 वार्डों में अलग-अलग स्वयंसेवक आम लोगों तक आवश्यक वस्तुएं डोर-ट-डोर पहुंचाएंगे। ईओ के मुताबिक इन स्वयंसेवकों की सूची और मोबाइल नंबर भी जनहित में पालिका सभाषदों और एलाउंसमेंट के जरिए प्रचारित करेगी।

अभी तक पालिका को 19 स्वयं सेवक मिल गए हैं। इसमें सभाषद भी काम करेगी। डोर टू-डोर जाने वाले ऐसे स्वयंसेवकों को पालिका मास्क, सेनेटाइजर आदि भी उपलब्ध कराएगी।