ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░Óñ¥ÓñûÓñéÓñí CM Óñ╣ÓÑüÓñÅ ÓñòÓÑìÓñÁÓÑëÓñ░ÓÑçÓñéÓñƒÓñ¥ÓñçÓñ¿, ÓñòÓÑêÓñ¼Óñ┐Óñ¿ÓÑçÓñƒ Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ©ÓññÓñ¬Óñ¥Óñ▓ Óñ«Óñ╣Óñ¥Óñ░Óñ¥Óñ£ Óñ©Óñ«ÓÑçÓññ 22 Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥

उत्तराखंड CM हुए क्वॉरेंटाइन, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत 22 लोगों को कोरोना

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी  अमृता रावत कल कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद प्रदेश में हलचल मच गई। सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत के बाद खुद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कोविड 19 टेक्स्ट किया गया। जिसमें वह भी पॉजिटिव पाए गए। इस तरह सतपाल महाराज की पत्नी उनका बेटा, बहू, यहां तक कि पोते सहित पूरा परिवार कोरोना की जद में आ गया। जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत समेत 9 मंत्री भी क्वॉरेंटाइन हो गए हैं।

फिलहाल उनके कई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक सामने आई रिपोर्ट में सतपाल महाराज और उनके परिवार तथा कर्मचारियों सहित 22 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। बात यहीं पर खत्म नहीं होती है, बल्कि हो सकता है पूरी उत्तराखंड सरकार ही क्वॉरेंटाइन हो जाए। कारण यह है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहले कैबिनेट की बैठक में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग की बैठक में भी उपस्थिति दर्ज कराई थी। जहां कई कर्मचारी मौजूद रहे थे।

फिलहाल सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत को ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। तथा इसी के साथ सतपाल महाराज सहित 42 लोगों को कोरोना के सैंपल लेने के बाद इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि अगर उत्तराखंड सरकार नियम कानूनों के तहत चलती है तो पूरी कैबिनेट को क्वॉरेंटाइन होना पड़ सकता है। क्योंकि सतपाल महाराज ने उस कैबिनेट में शिरकत की थी जो उत्तराखंड सरकार को चला रही है। फिलहाल मुुख्यमंत्री सहित 9 केबिनेट मंत्री कोरंटाईन हो गयें है।

याद रहे कि 29 मई को सतपाल महाराज उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। तब सचिवालय में हुई इस बैठक में समस्त कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहे थे। यही नहीं बल्कि इस बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पता चल रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत क्वॉरेंटाइन हो चुके हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड प्रदेश में आज दो बजे तक कोरोना संक्रमण के 53 नए मामले आए हैं। इनमें देहरादून में 25, हरिद्वार में 15, पौड़ी में छह, उत्‍तरकाशी में छह और रुद्रप्रयाग में एक कोरोना पॉजिटिव केस आए। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 804 पहुंच गया है। वहीं, एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती एक कोरोना संक्रमित युवक की सुबह मौत हो गई, जबकि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात एक महिला एनेस्थेटिस्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।