UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2019 का रिजल्ट घोषित, हरियाणा के प्रदीप सिंह ने किया टॉप
केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएसी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 की अंतिम परिणाम जारी कर दी है। यूपीएसी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देखे जा सकते हैं। सोनीपत के रहने वाले प्रदीप सिंह ने इस बार पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, तीसरे स्थान के साथ महिलाओं की श्रेणी में प्रतिभा वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।
केंद्रीय सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय वन सेवा (आएसएफ) और ग्रुप ए और बी की खाली पद परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के जरिए भरे जाएंगे। कुल 829 अभ्यर्थियों के नामों की मेधा सूची इसके लिए जारी की गई है।
हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले प्रदीप सिंह ने इसबार प्रथम स्थान हासिल किया है। पहला स्थान हासिल करन को लेकर प्रदीप सिंह ने कहा कि सिविल सेवा में टॉप करने की खबर उनके लिए काफी अनपेक्षित थी। समाचार एजेंसी पीटीआई को उन्होंने बताया, “मैं हमेशा से एक आईएएस अफसर बनना चाहता था क्योंकि मैं समाज के कमजोर वर्ग के लिए काम करना चाहता हूँ।”
मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मेरी ऑल इंडिया रैंक 1 आएगी। मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मेरा परिवार और दोस्त काफी खुश हैं :UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया टॉपर प्रदीप सिंह pic.twitter.com/jPfJFrNrQm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2020
ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रदीप सिंह ने सिविल सेवा की परीक्षा पास की हो। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में परीक्षा दी थी और पास हुए थे। उन्होंने उसके बाद भारतीय राजस्व सेवा ज्वॉइन किया था। वो फिलहाल प्रोबेशन ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं।
अपने चौथे प्रयास में प्रदीप सिंह ने यूपीएससी में टॉप किया है। उन्होंने ये कीर्तिमान हासिल करने के बाद कहा कि वे इस बात को लेकर सुनिश्चित थे कि कोई रैंक आएगी पर कौन-सी रैंक आएगी, इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
यूपीएससी टॉप टेन टॉपर्स 2019 की लिस्ट
- प्रदीप सिंह
जतिन किशोर
प्रतिभा वर्मा
हिमांशु जैन
जयदेव सीएस
विशाखा यादव
गणेश कुमार भास्कर
अभिषेक सराफ
विभिन्न सेवाओं में खाली पदों की संख्या: कुल खाली पदों की संख्या- 927 (इसमें 45 दिव्यांग उम्मीदवारों की आरक्षित सीट भी शामिल)
आईएएस – 180 पद
आईएफएस – 24 पद
आईपीएस – 150
सेंट्रल सर्विसेस ग्रुप ए – 438
ग्रुप बी सर्विसेस – 135
