ÓñùÓÑïÓñéÓñíÓñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé UP Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¿ÓÑç ÓñëÓñªÓÑìÓñ»ÓÑïÓñùÓñ¬ÓññÓñ┐ ÓñòÓÑç 6 ÓñÁÓñ░ÓÑìÓñÀÓÑÇÓñ» Óñ¼ÓñÜÓÑìÓñÜÓÑç ÓñòÓÑï ÓñòÓñ┐ÓñíÓñ¿ÓÑêÓñ¬Óñ░ Óñ©ÓÑç 12 ÓñÿÓñéÓñƒÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé ÓñøÓÑüÓñíÓñ╝Óñ¥Óñ»Óñ¥

गोंडा में UP पुलिस ने उद्योगपति के 6 वर्षीय बच्चे को किडनैपर से 12 घंटे में छुड़ाया

इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोंडा में एक उद्योगपति के 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में बेहद सक्रियता दिखाएं और एसटीएफ के साथ मिलकर 12 घंटे में ही बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे को अपहरण करने की एवज में अपहरणकर्ताओं ने छह करोड़ की फिरौती मांगी थी। यह फिरौती एक महिला ने बच्चों के परिजनों से फोन पर मांगी थी।

इसके बाद गोंडा पुलिस को इसका जैसे ही पता चला पुलिस एक्शन में आ गई। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद सुबह होते होते पुलिस को सफलता मिल गई । जिसमें सकुशल बच्चा बरामद कर लिया गया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि गौडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी गुटखा मसाला के व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता के छह वर्षीय पौत्र का आल्टो कार सवार बदमाशों ने कल दोपहर बाद अपहरण कर लिया था। जानकारी के अनुसार कल दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र टांग कर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क का वितरण करने के बहाने से आए थे।

उन्होंने मास्क वितरित करते हुए लोगों का नाम एक कागज पर लिखा। कोरोना वायरस के कारण मोहल्ले को सेनिटाइजेशन कराने व सेनिटाइजर का वितरण करने का झांसा भी दिया था। जिसमें उनके झांसे में बच्चा आ गया।

राजेश गुप्ता के छह वर्षीय पौत्र को थोड़ी दूर पर खड़ी गाड़ी से सेनिटाइजर देने के बहाने अपने साथ ले गए और बाद में बच्चे को लेकर फरार हो गए। उसके कुछ देर बाद ही एक महिला की आवाज में फोन करके चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी।

अपहरण के बाद बदमाश बच्चे को कार से कहीं ओर ले जाना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें घेर लिया। देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने एक महिला समेत 4 अपहृताओं को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह के सूरज पांडेय, छवि पांडेय (पत्नी सूरज पांडेय), राज पांडेय, उमेश यादव और दीपू कश्यप को गोंडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।