UP: Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñûÓññÓÑìÓñ« Óñ╣ÓÑïÓññÓÑç Óñ╣ÓÑÇ 4 Óñ«Óñê Óñ©ÓÑç Óñ╣ÓÑïÓñùÓÑÇ ÓñòÓÑëÓñ¬ÓÑÇ ÓñÜÓÑçÓñòÓñ┐ÓñéÓñù, 20 Óñ©ÓÑç 25 Óñ«Óñê ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ Óñ░Óñ┐Óñ£Óñ▓ÓÑìÓñƒ

UP: लॉकडाउन खत्म होते ही 4 मई से होगी कॉपी चेकिंग, 20 से 25 मई के बीच रिजल्ट

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में अभी लॉकडाउन जारी है। कोरोना संकट के कारण बहुत से राज्यों में बोर्ड परीक्षा पूरी नहीं हो पाई है जिसके चलते न समय पर कॉपियों का जांच हो पा रहा है और न रिजल्ट आ पा रहा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा कोरोना वायरस के दस्तक से पहले ही पूरी हो चुकी थी। अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा और रिजल्ट के बारे में जानकारी दी है।

दिनेश शर्मा ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बातचीत के बाद कहा कि आधिकारिक रूप से लॉकडाउन खत्म होते ही कॉपियों के जांंच का काम शुरू हो जाएगा। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारी कर ली है। लेकिन इससे पहले भी इस तरह की खबरें भी सामने आ रही थीं कि कॉपियां जांचने का काम 25 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। पर ऐसा हुआ नहीं। मगर अब प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने साफ किया है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 4 मई से ये काम शुरू कर देगी, जिसे दो हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा।

ऐसे में यूपी बोर्ड 2020 की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे मई के मध्य तक आ सकते है। कॉपियों की चेकिंग का काम करीब दो हफ्ते तक चलेगा। ऐसे में 20 से 25 के बीच रिजल्ट घोषित हो सकता है। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री ने कोरोना वायरस के वजह से लॉकडाउन के बाद अकेडमिक कैलेंडर में हो रही देरी को लेकर सिलेबस कम करने का सुझाव दिया तो उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद एनसीईआरटी को फॉलो कर रहा है।

उन्होंने  कहा कि अगर एनसीईआरटी सिलेबस कम करने का निर्णय लेता है तो उसपर विचार किया जाएगा। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बढ़ाया गया लॉकडाउन 3 मई को समाप्त हो रहा है। पर कोरोना संक्रमण की रफ्तार अभी धीमी नहीं पड़ी है, ऐसे में कई राज्‍य 3 मई के बाद भी सख्‍ती जारी रखना चाहते हैं। कोरोना पर बनी दिल्‍ली सरकार की कमिटी ने पहले कहा था कि राष्‍ट्रीय राजधानी में 16 मई तक लॉकडाउन बढ़ाना पड़ेगा। उसके बाद पांच और राज्‍यों ने कहा कि वे अपने यहां हॉटस्‍पॉट्स में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन रखना चाहते हैं।

महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की बात कही है। देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1074 हो गई है। जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 33050 पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 66 लोगों की मौत हुई है। जबकि मरीजों की संख्या में 1718 का इजाफा हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 8324 मरीज ठीक हो गए हैं और एक मरीज देश से चला गया था। वहीं 23651 लोगों का अब भी अस्पतालों में संक्रमण का इलाज चल रहा है।